प्रतापगढ़ में तीस लाख रुपये की अवैध हेरोईन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

प्रतापगढ़ (उप्र)। प्रतापगढ़ जिले की आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने ढकवा बाजार स्थित एक ढाबे से तीस लाख रुपये के मूल्‍य की हेरोईन जब्त होने के बाद दो तस्‍करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) पट्टी दिलीप सिंह ने बताया किमुखबिर की सूचना परपुलिस चेकिंग के दौरानसुलतानपुर-वाराणसी हाइवे पर स्थित ढकवा बाज़ार के निकट एक ढाबे से रविवार को दो तस्करों विजेंद्र कुमार उर्फ़ मोनू मौर्या और विनोद सिंह के पास से तीस लाख रुपये के मूल्य की नब्बे ग्राम हेरोईन और बाइक बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान