मध्य प्रदेश उप चुनावों के बीच अवैध शराब, ड्रग और करोड़ों की नगदी जब्त

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

भोपाल। मध्यो प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनावों में जहाँ भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। तो वही चुनाव जीतने के लिए के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे अपना रहे है। वही चुनावी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने में लगी है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निर्वाचन आयोग की आचार संहिता घोषणा के बाद  उपचुनाव में अब तक 3.66 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हो चुकी है। वही एक लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब भी बरामद की गई है, जिसका मूल्य 4.81 करोड़ रुपये बताया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, लगाए गंभीर आरोप

आबकारी विभाग ने एक लाख दो हजार 83 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसका मूल्य 4.81 करोड़ रुपये है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग ने 1.522 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है, जिसका मूल्य 1.38 करोड़ रुपये है। खंडवा के मांधाता विधानसभा क्षेत्र की धनगांव चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दस लाख दस हजार रुपये की राशि जब्त हुई है। प्रकरण आयकर विभाग को सौंपा गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर