Priyanka Gandhi Birthday: दादी इंदिरा की छवि, कांग्रेस की नई उम्मीद, जानें प्रियंका गांधी का पूरा Political सफर

By अनन्या मिश्रा | Jan 12, 2026

यूपी में कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी आज यानी की 12 जनवरी को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका गांधी के परिवार में तीन-तीन प्रधानमंत्री हुए। पंडित जवाहर लाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी ने देश की सत्ता संभाली। वहीं प्रियंका गांधी में लोग इंदिरा गांधी का अक्स देखते थे। लेकिन इसके बाद भी प्रियंका ने 52 साल की उम्र में पहला चुनाव लड़ा। इस चुनाव में प्रियंका ने इतिहास रह दिया। तो आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इंदिरा गांधी के करीब रहीं

प्रियंका गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी से काफी लगाव था। वहीं प्रियंका भी अपनी दादी इंदिरा की तरह दिखती हैं। वहीं इंदिरा गांधी भी प्रधानमंत्री की भूमिका से बाहर आकर अपने पोते राहुल और प्रियंका के साथ समय बिताने से नहीं चूकती थीं।

राजनीति से दूर

राजनीति की बात करें, तो शुरूआत में प्रियंका गांधी राजनीति से दूर रहीं। फिर साल 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के प्रचार का प्रबंधन संभाला था। लेकिन वह राजनीति में सक्रिय नहीं हुई थीं। फिर साल 2007 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का प्रचार-प्रसार किया और अमेठी-रायबरेली तक की सीमित रहीं। फिर साल 2009 में प्रियंका ने इसी तरह से प्रचार-प्रसार किया।

लेकिन फिर भी प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक रूप से नहीं जुड़ी थीं। वहीं साल 2012 में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक के रूप में उतारा। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रियंका गांधी ने स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस का साथ दिया। इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रियंका ने सीमित दायरे में रहकर प्रचार किया। इसके बाद अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बना दिया और इस तरह से प्रियंका ने सक्रिय राजनीति में एंट्री ली।

पॉलिटिकल स्टाइल और खासियत

बता दें कि प्रियंका की सबसे बड़ी ताकत उनका जमीनी जुड़ाव और सहजता है। वह जनता की समस्याओं को समझती हैं और इसका समाधान खोजने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। प्रियंका की विनम्रता और हंसमुख स्वभाव उनको अलग पहचान देता है। खासकर वह महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर खास ध्यान देती हैं। प्रियंका ने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया है कि वह राजनीतिक परिवार की सिर्फ सदस्य नहीं बल्कि एक प्रभावशाली नेता भी हैं।

प्रमुख खबरें

दो अक्टूबर का इतिहास: Mahatma Gandhi और Lal Bahadur Shastri की जयंती समेत कई अहम घटनाएं

Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की Viceroy वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि