दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन, आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर रात में आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन होने से आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि आव्रजन प्रणाली सर्वर रविवार रात 12 बजकर 20 मिनट पर डाउन हुआ और 40 मिनट से ज्यादा वक्त तक डाउन रहा। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे एयर इंडिया के तीन विमानों के चालक दल भी सर्वर डाउन होने के कारण फंसे रहे। समस्या कितनी देर में हल कर ली जाएगी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। 

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया की अनुषंगी AIATSL के लिए बोली जमा करने की तिथि 16 मई

आव्रजन जांच के प्रतीक्षा कर रहे एक यात्री ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण काफी देरी हुई है। वहीं एयर इंडिया के विमान से सैन डिएगो जाने का इंतजार कर एक यात्री ने बताया कि सर्वर में दिक्कत के बारे में हवाई अड्डे पर सार्वजनिक सूचना दी गई थी और कर्मचारियों ने खुद से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति