गरीबों के हित में मोदी कैबिनेट की बैठक में लिया गया अहम फैसला, पीएम अन्न योजना को 6 महीने बढ़ाने की दी मंजूरी

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को छह महीने तक बढ़ाने का फैसला किया। इस योजना का उद्देश्य देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों की मदद करना है। मार्च 2020 में शुरू की गई इस योजना को बाद में मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें: चीन की नेपाल पर बुरी नजर! श्रीलंका दौरा रोक पीएम मोदी से मिलने भारत आ रहे देउबा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन प्रदान करती है। मार्च 2020 में पहले लॉकडाउन की घोषणा के दौरान सरकार पीएम गरीब कल्याण योजना लेकर आई थी, जिसके तहत गरीबों के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की गई थी। भारत में पहली कोविड लहर के दौरान, लगभग 120 मिलियन प्रवासी श्रमिकों ने नौकरी खो दी थी, जिससे सरकार को गरीबों के लिए मुफ्त भोजन योजना जैसे कदम उठाने पड़े। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप से मुलाकात, UNGA से दूरी, 11 साल बाद जिनपिंग के लिए व्हाइट हाउस में बिछेगा रेड कार्पेट

Rishabh Pant ने Test Cricket में रचा इतिहास, 100 Sixes लगाने वाले पहले भारतीय बने

HD Kumaraswamy का Sonia Gandhi पर तीखा वार: इटैलियन खून वाली टिप्पणी से मचा सियासी बखेड़ा

Washing Machine से आ रही बदबू बन सकती है Bacteria का घर, इन Smart Tips से मिनटों में पाएं समाधान