MP में शराब की खपत बढ़ाने को लेकर अहम बैठक, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

By सुयश भट्ट | Oct 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जहां लगातार शराब बंदी को लेकर सियासतदानों में जंग छिड़ी हुई है। वहीं अब दूसरी तरफ प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने को लेकर आज यानी मंगलवार को एक बैठक आयोजिक की गई है। यह बैठक प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग की अध्यक्षता में होगी।

आपको बता दें कि वह जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें आबकारी आयुक्त समेत विभाग के सभी अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बैठक पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि राज्य में मदिरा की खपत बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव राज्य के डिस्टलरी मालिकों को लाभ पहुंचाने का कदम प्रतीत होता है। उन्होंने इस संबंध में प्रस्तावित बैठक को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:ऑनलाइन गेम की लत ने रची एक सनसनी, 12 साल के बच्चे ने खुद लिखी अपनी अपहरण कहानी 

दरअसल बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश में शराबबंदी के समर्थन करते हुए ऐलान किया था। उन्होंने इसके पहले भी कई बार शराबबंदी की मांग उठा चुकी हैं। उमा भारती शराबबंदी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी अपील कर चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट