संन्यास के बाद वापसी और विश्व विजेता, क्रिकेट की तरह राजनीति में भी दिखेगी इमरान की कमबैक इनिंग? 2022 की कहानी कितनी अलग

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2022

वर्ष 1986 था,  जगह शारजाह क्रिकेट ग्राउंड, संयुक्त अरब अमीरात। इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान थे जब भारत के चेतन शर्मा की गेंद पर जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर उनकी टीम की हार के जबड़े से छीनकर  जीत दर्ज की। इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में अपनी पारी में "आखिरी गेंद तक लड़ने" के वादे के साथ उसी जुझारू भावना को दिखाने की कोशिश की। लेकिन संयुक्त विपक्ष के सामने उनकी एक न चली और जहां पाकिस्तानी सेना ने "तटस्थ" अंपायर की भूमिका निभाई।  आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले पाकिस्तान को 1987 में क्रिकेट विश्व कप में सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। अपने कैरियर की पीक पर चल रहे इमरान खान ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 

इमरान खान वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। लेकिन क्रिकेट खेलना जारी रखने के हर अनुरोध को इमरान सिरे से नकार दिया करते। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की लाहौर के पास किसी सिद्ध पुरुष से मुलाकात हुई। उसने कहा कि इमरान का क्रिकेट करियर अभी समाप्त नहीं हुआ है। जब इमरान लाहौर से वापस लौटे, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इमरान खान से वापसी के लिए औपचारिक अनुरोध किया। लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। जनवरी 1988 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने इमरान खान से पाकिस्तान के लिए खेलना फिर से शुरू करने का व्यक्तिगत अनुरोध किया। वह मना नहीं कर सके और एक टेस्ट मैच में अपने घरेलू मैदान पर शक्तिशाली वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत के साथ अपनी सेकेंड इनिंग का आगाज किया। इसके ठीक चार साल बाद इमरान खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले जावेद मियांदाद व अन्य सीनियर खिलाड़ियों के विद्रोह और इंग्लैंड के खिलाफ जूझते हुए पाकिस्तान टीम को न केवल संभाला बल्कि उनकी एकमात्र विश्व कप जीत तक भी पहुंचा दिया। इस बार उन्होंने एक विजयी कप्तान के रूप में रिटायरमेंट लिया। 

2022 की कहानी कितनी अलग

ऐसे में पाकिस्तान की राजनीति के जानकार कहते हैं कि इमरान खान की राजनीति का मर्सिया लिखना अभी जल्दबाजी होगी। क्योंकि इमरान खान वापसी कर सकते हैं। क्रिकेट विश्व कप की तरह, इमरान खान को अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और उनकी सरकार को समर्थन देने वाले सहयोगियों में विद्रोह का सामना करना पड़ा। क्रिकेट में उन्होंने बदलाव करते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाकर और सबसे दुर्जेय टीमों के खिलाफ भी आक्रामकता के साथ पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करके विद्रोह का मुकाबला किया। वहीं राजनीति में 2018 के संसदीय चुनाव में पाकिस्तानी ने जीत दर्ज की। अपनी 45 महीने की सरकार के अंत तक, इमरान खान ने खुद को एक राजनीतिक कप्तान के रूप में स्थापित किया जो पाकिस्तान की राजनीति में सेना के सबसे शक्तिशाली उम्मीदवार के सामने खड़ा था।

असफलता में जीत की तलाश

मरान खान देश को आत्मनिर्भर बनाकर नया पाकिस्तान बनाने का वादा पूरा करने में नाकाम रहे। उन्होंने जो वादा किया था, उसके विपरीत, प्रधान मंत्री इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने कीमतों में असहज स्तर, कर्ज में वृद्धि, नौकरियों की कमी पाकिस्तानी रुपये में गिरावट ही देखने को मिला। 

सपना फिर से बेचने की कोशिश 

इमरान खान इस सपने को पाकिस्तानी लोगों को रिटायर होने के अनुभव को फिर से जीने के लिए बेच रहे हैं लेकिन जीतने की कोशिश कर रहे हैं। फिर क्रिकेट में, अब राजनीति में। इमरान खान अब राजनीति में नौसिखिए नहीं रहे। पाकिस्तानी राजनीति में उनका उदय 2018 में भले ही हुआ हो। लेकिन लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट विश्व कप जीतने के ठीक चार साल बाद 1996 में अपनी पार्टी पीटीआई शुरू की थी। इमरान खान 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ एक अनुभवी राजनेता हैं। यह तब प्रदर्शित हुआ जब उन्होंने मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल की शुरुआत में अपनी दूसरी पारी की पटकथा लिखने शुरू कर दी। जब उन्हें लगा कि प्रधानमंत्री कार्यालय में उनके दिन गिनती के रह गए हैं। उन्होंने अपनी सरकार और पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए "विदेशी हाथ" होने का आरोप लगाया। इस प्रकार इमरान खान ने उन सभी लोगों की राष्ट्रवादी साख पर सवाल उठाया जो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उनके सहयोगी बिलावल भुट्टो-जरदारी के साथ खड़े नजर आए। इमरान खान ने लगभग वो हर संभव कोशिश की जिससे नेशनल असेंबली में हार को टाला जा सके। जिससे उन्हें अपने चुनाव अभियान को शुरू करने में नेतृत्व करने का मौका मिल सके। 

इमरान खान फिर से नया पाकिस्तान बनाने के अपने नारे को उठाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही विरोधियों को निशाने पर लेने के लिए इमरान के पास प्रतिद्वंद्वियों, शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो के रूप में भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ एक पारिवारिक विरासत है। पूर्व सांसद और प्रभावशाली मौलवी फजलुर रहमान, जिन्हें इमरान खान "मौलाना डीजल" कहते हैं, उनका रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही है। इमरान खान पेशावर से अपना दूसरा राजनीतिक अभियान शुरू कर रहे हैं, जहां वह मार्च की शुरुआत में एक मस्जिद में आत्मघाती बम हमले में मारे गए 60 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए नहीं गए थे।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका