इमरान खान ने भारत को फिर दिया बातचीत का प्रस्ताव, कहा- युद्ध हल नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को दावा किया कि भारत के दो मिग लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा पार की और उन्हें मार गिराया गया। इसके साथ ही उन्होंने परमाणु हथियारों से संपन्न दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की पेशकश की। खान ने टेलीविजन पर संबोधन में कहा, ‘‘हमारी कार्रवाई सिर्फ यह संदेश देने के लिए थी कि यदि आप हमारे देश में आ सकते हो तो हम भी ऐसा कर सकते हैं। उनके दो मिग विमान मार गिराए गए।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को किया तलब

यह उल्लेख करते हुए कि सभी युद्धों में सारे आकलन धरे रह जाते हैं और कोई नहीं जानता कि युद्ध का अंजाम क्या होगा। उन्होंने कहा कि इसलिए सद्बुद्धि बनी रहनी चाहिए और दोनों पक्षों को सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत से पूछता हूं: आपके पास जो हथियार हैं और हमारे पास जो हथियार हैं, क्या हम कोई जोखिम उठा सकते हैं? यदि यह स्थिति बिगड़ती है तो यह न तो मेरे नियंत्रण में होगी और न ही (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में।’’

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की