आर्मी चीफ बाजवा के साथ मीटिंग के बाद इमरान खान ने टाला अपना संबोधन, विपक्ष की बड़ी बैठक

By अंकित सिंह | Mar 30, 2022

पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज है। इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही इमरान सरकार के लिए फिलहाल राहत की कोई खबर दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि आज इमरान खान राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे। लेकिन आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई चीफ नदीम अंजुम से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना संबोधन फिलहाल टाल दिया है। पाकिस्तान के दोनों बड़े अफसर अचानक इमरान खान से आज मिलने पहुंचे थे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब इमरान सरकार के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी कड़ी में आज ही सहयोगी एमक्यूएम के सदस्य और कानून मंत्री फारूग नसीम और आईटी मंत्री अमीन उल हक ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: अविश्वास की परीक्षा से पहले ही नाकाम, आज भूतपूर्व हो जाएंगे इमरान? ISI और आर्मी चीफ के साथ कर रहे बैठक

पाकिस्तान में संकट से घिरे प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को संघीय कैबिनेट का विशेष सत्र बुलाया। यह सत्र इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बीच बुलाया गया कि सत्ताधारी गठबंधन के सदस्य दल एमक्यूएम-पी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रियों ने इस्तीफा अपनी पार्टी के इस ऐलान के बाद दिया कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी। सरकार द्वारा संचालित ‘‘रेडियो पाकिस्तान’’ की रिपोर्ट के मुताबिक एक विशेष बुलावे पर सहयोगी दलों के प्रमुख भी कैबिनेट के विशेष सत्र में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान करेंगे।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग