Imran Khan के समर्थकों का Pakistan में प्रदर्शन, 100 से अधिक PTI कार्यकर्ता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

लाहौर, पांच अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कैद के तीन साल पूरे होने पर उनके समर्थकों ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब और सिंध प्रांतों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दंगा नियंत्रण पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करते हुए दिखाया गया है। कुछ पत्रकारों के साथ भी पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट की, जिसके बाद मीडिया संगठनों ने विरोध जताया। पीटीआई की पंजाब इकाई के महासचिव चौधरी बिलाल एजाज ने कहा कि लाहौर में गिरफ्तार किए गए 25 अन्य लोगों में पार्टी के पांच विधायक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, दमन, उत्पीड़न और फासीवाद के इस दौर के बावजूद पंजाब में बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध रैलियां निकालीं और इमरान खान के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। पीटीआई के अनुसार, मियांवाली, रावलपिंडी और पंजाब के अन्य हिस्सों में उसके कम से कम 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां