पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फेंस में हंगामा, फराह खान को लेकर किए गए सवाल पर भड़के इमरान के मंत्री, पत्रकार को कहा- किराये का टट्टू

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2022

पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच प्रधान मंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने देश के सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना आपा खोते नजर आए। इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के साथ तीखी झड़प हो गई है। फवाद चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान पहले तो झगड़ा शुरू होता है फिर उसके बाद नौबत हाथापाई तक आ जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब पीटीआई नेता सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। जब एक पत्रकार ने फराह खान के बारे में एक सवाल पूछा तो पूर्व मंत्री फवाद ने कड़ा जवाब दिया और यह जल्द ही एक गर्म बहस में बदल गया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, चार पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

बता दें कि पाकिस्तान के राजनीतिक संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। पाकिस्टान के चीफ जस्टिस अता बांदयाल ने कहा है कि वो आज इस केस पर फैसला देना चाहते हैं। बांदयाल ने कहा कि एमक्यूएम, तहरीक ए लब्बैक, पीटीएम, जमात ए इस्लामी को इस केस में पार्टी नहीं माना गया है। वहीं इमरान की पार्टी के वकील बाबर अवान ने कहा कि राह ए हक पार्टी और बीएपी भी संसद का तो हिस्सा हैं लेकिन केस का हिस्सा नहीं हैं।  

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया