आपसी विवाद में गॉर्ड ने अपने ही सुपरवाइजर को मारी गोली, पुलिस ने गॉर्ड को किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Sep 30, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में सुबह गोलियों की आवाज सुनाई दी। सैलरी और ठीक से काम नहीं करने को लेकर हुए विवाद के बाद गार्ड ने अपने ही सुपरवाइजर को गाली मार दी। जिसके बाद सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव को लेकर गृह विभाग ने जारी किया आदेश, 8 जिलों के एसपी और कलेक्टर को लिखा पत्र 

आपको बता दें कि घटना की जानकारी देते हुए एएसपी राजेश भदौरिया ने कहा कि पूरा मामला प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित यूनियन बैंक के पास का है। सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर और गार्ड महेंद्र तिवारी के बीच सैलरी कम करने को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड महेंद्र तिवारी ने सुपरवाइजर को अपने 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें:OBC आरक्षण को लेकर होगी जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार पेश करेगी डाटा 

वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी गार्ड भाग रहा था। भागने के दौरान कार से टकराकर घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत