अस्तित्व बचाने की कोशिश में केजरीवाल, गठबंधन को लेकर फैलाई थी अफवाह: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ताजा बयान पर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केजरीवाल अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन की अफवाह फैला रहे थे,  जबकि कांग्रेस की ओर से इस संदर्भ में कोई बात नहीं हुई थी। दरअसल, केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस ने गठबंधन के लिए लगभग मना कर दिया है।  

इसे भी पढ़ें : SC के फैसले पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, कहा- संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि गठबंधन को लेकर अफवाह केजरीवाल जी ने फैलाई थी। हमारी ओर से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई। हमने पहले से तय कर रखा है कि हम दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी का जनाधार खत्म हो रहा है। ये लोग सिर्फ अस्तित्व बचाने की कवायद में जुटे हैं। इनकी झूठ की राजनीति से हमारा तालमेल नहीं हो सकता है। लिलोठिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अब तक के चार साल के शासन में केजरीवाल सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर निजी रंजिश के चलते व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

क्या अल्पमत में है हरियाणा नायब सरकार! तीन निर्दलीय विधायकों ने लिया अपना समर्थन वापस

Congress की सरकार आने पर SC/ST से छीनकर धार्मिक आधार पर दिया जाएगा आरक्षण? PM मोदी ने शहजादे की कौन सी खतरनाक चाल का किया जिक्र

Summer Coolers Recipe: चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए, घर पर आसानी से बनाएं समर ड्रिंक्स