बिहार विधानसभा उपचुनाव में 'महागठबंधन' ने किया राजद उम्मीदवारों का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन ने मंगलवार को घोषणा की कि उसका सबसे बड़ा घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगा। राज्य राजद मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जिनकी पार्टी सात दलों के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ में घटक है ने इस आशय की घोषणा की।

वहीं, मांझी ने राजद उम्मीदवारों के नामों का खुलासा किया। मोकामा सीट को लेकर उत्सुकता का महौल है। यहां से चार बार के विधायक रहे अनंत कुमार सिंह को अदालत ने उनके आवास से हथियार और विस्फोटक मिलने के मामले में दोषी ठहराया था जिसकी वजह से उन्हें अयोग्य करार दिया गया था और इस सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।उप चुनाव में सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद उम्मीदवार होंगी। नीलम देवी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरी थीं लेकिन असफल रहीं।

हाल में राजद के उत्तराधिकारी माने जाने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथबैठक के बाद नीलम देवी को पार्टी का टिकट मिला था। भाजपा करीब तीन दशक के बाद मोकामा से चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सोनम देवी पर दांव लगाया है जिनके पति अनंत सिंह की तरह ही भूमिहार जाति से आते हैं और एक स्थानीय बाहुबली हैं। नीलम के सामने सीट बरकरार रखने की चुनौती होगी। गोपालगंज में राजद ने एक पुराने पार्टी नेता मोहन प्रकाश गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है, जो वैश्य समुदाय से हैं और इस समुदाय के लोगों को बड़े पैमाने पर भाजपा के समर्थकों के रूप में देखा जाता है।

गोपालगंज सीट चार बार के भाजपा विधायक रहे सुभाष सिंह की हाल में हुई मृत्यु के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी कुसुम देवी को टिकट दिया है और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। गुप्ता की उम्मीदवारी तेजस्वी यादव के रुख के अनुरूप प्रतीत होती है। तेजस्वी ने कहा कि उनकी पाअीर् सभी वर्गों की परवाह करती है और वह केवल ‘एमवाई’ (मुस्लिम-यादव) की पार्टी नहीं है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार