पटवारी पर दर्ज प्राथमिकी मामले में मुंगावली के थाना प्रभारी को हटाया जाए: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में मुंगावली थाना प्रभारी पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की है।

हालांकि पुलिस ने मल खिलाने के आरोप को गलत बताया था और पटवारी पर युवक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझाकरके समाज में वैमनस्य फैलाने, जातियों के बीच झगड़े भड़काने और शांति भंग करने का आरोप लगाया था।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह दावा भी किया कि जब वह मूडरा गए तो पता चला कि गजराज लोधी और रघुराज लोधी पिछले कई दिनों से ‘गायब’ हैं। सिंह ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मुंगावली थाने में उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत की।

उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘अब पुलिस कह रही है कि इस पर (गुमशुदगी) प्राथमिकी लिखने से पहले हम जांच करेंगे। तो हमारा सवाल यह है कि हमारे अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी लिखने से पहले पुलिस ने क्या कोई जांच की? ज़ाहिर बात है कि नहीं की थी।’’

सिंह ने कहा, ‘‘शासकीय कर्मचारियों को संविधान का पालन करना चाहिए। नियम एवं कानून का पालन करना चाहिए। नियम विरुद्ध कार्य प्रणाली अपनाने पर अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने के प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। तत्काल थाना प्रभारी को मुंगावली थाने से अपदस्थ कर देना चाहिए।’’

राज्यसभा सदस्य सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में यह पहला प्रकरण देखा है, जब बिना किसी फरियादी के पुलिस ने खुद फरियादी बनकर पटवारी के खिलाफ ‘झूठा’ प्रकरण दर्ज़ कराया। उन्होंने कहा कि पटवारी के खिलाफ पुलिस ने जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज़ किया है, वह समझ से परे है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Passport यात्रा का दस्तावेज़ है, नागरिकता का नहीं: विदेश मंत्रालय का बड़ा स्पष्टीकरण

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य

PoK में रोकी गयी खाना-पानी, ईंधन और दवाओं की सप्लाई! पाकिस्तान की इस गंदी चाल के पीछे की वजह हैरान करने वाली!!