मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किसान ने कुत्ते के नाम की जमीन की वसीयत

By मयूर चौरसिया | Dec 30, 2020

छिंदवाड़ा। कुत्ता, इंसान का सबसे बड़ा वफादार साथी होता है ये बात सुनी और देखा भी होगा। लेकिन कुत्ते के नाम जमीन वसीयत लिख देना यह बात आपने नही सुना और ना देखा होगा। लेकिन यह बात सच है, एक किसान ने अपने पालतू कुत्ता जैकी के नाम दो एकड़ जमीन कर दी है। मध्य प्रदेश में छिंदवाडा जिले के ग्राम बाड़ीबाड़ा के निवासी किसान ओम नारायण ने अपने कुत्ते को दो एकड़ जमीन का वारिश बनाया है।

इसे भी पढ़ें: विचाराधीन कैदी की आत्महत्या पर आयोग ने दिए पांच लाख हर्जाने के आदेश

किसान ओम नारायण वर्मा ने अपनी वसीयत में लिखा है कि 'मेरी सेवा मेरी पत्नी और पालतू कुत्ता करता है, इसलिए मेरे जीते जी वह मेरे लिए सबसे अधिक प्रिय हैं। मेरे मरने के बाद पूरी संपत्ति और जमीन-जायदाद के हकदार पत्नी चम्पा वर्मा और पालतू कुत्ता जैकी होगा। साथ ही कुत्ते की सेवा करने वाले को जायदाद का अगला वारिस माना जायेगा। किसान ओम नारायण वर्मा ने अपनी संपत्ति में से दो एकड़ जमीन कुत्ता जैकी के नाम करने की वजह बताई कि पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में 2 एकड़ जमीन पालतू कुत्ते के नाम किया है। परिवार में जो भी उसका पालन पोषण करेगा, उसकी जायदाद उसको मिलेगी। बताया जा रहा है कि ओम नारायण के पास 18 एकड़ जमीन है और उसके 5 संताने हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर