New Year Evening पर दिल्ली की सड़कों पर 868 नशे में गाड़ी चलाने वाले पकड़े गए, पुलिस ने कसा शिकंजा

By रेनू तिवारी | Jan 01, 2026

नए साल के जश्न को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य रास्तों पर डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नए साल और एकादशी की वजह से NH-44 पर खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर और पहाड़गंज में श्री माता झंडेवालान मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Hadi Murder Case में Bangladesh का झूठ बेनकाब, हत्या का आरोपी बोला- मैं Dubai में हूँ

 

नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान किए गए 

जनवरी दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान काटे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार नशे व तेज रफ्तार वाहन चलाने, मोटरसाइकिल से करतब दिखाने और अन्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख सड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई।

यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए  

नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए गए थे। भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई और जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय रखा गया।

इसे भी पढ़ें: Indore water contamination | इंदौर दूषित पानी से मौत का तांड़व! 13 लोगों की मौत हुई, दो अधिकारी सस्पेंड, एक बर्खास्त

पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां भीड़ जुटने की संभावना होती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उल्लंघनों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश देना भी था क्योंकि इसी के कारण सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

प्रमुख खबरें

UP Voter List: विशेष अभियान में 5.59 लाख से अधिक नए पंजीकरण आवेदन मिले

Chaibasa में डायन बताकर आदिवासी महिला की गला घोंटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

Jamia Millia Islamia में अनधिकृत प्रवेश पर Congress सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर FIR दर्ज