जून में अबतक सिर्फ एक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया: दिल्ली जेल विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के जेल विभाग ने मंगलवार को कहा कि इस महीने अब तक सिर्फ एक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आठ जून को आखिरी बार एक कैद संक्रमित पाया गया था जबकि 29 मई को अंतिम बार जेल कर्मी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, “कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हो रही है, हालांकि हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं। कैदियों के बीच दूरी बनाने सहित कोविड के उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। जेलों में प्रवेश करने वाले कैदियों को शुरू में पृथक कर दिया जाता है और बाद में उन्हें कोठरी में भेजा जाता है।”

इसे भी पढ़ें: लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

अधिकारियों के मुताबिक,दो हजार से अधिक विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है, जबकि तकरीबन 700 दोषियों को आपात पैरोल पर रिहा किया गया है। उन्हें महामारी के बीच जेलों में भीड़ कम करने के विभाग के अभियान के तहत रिहा किया गया है।

प्रमुख खबरें

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में