लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

फिलहाल पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष की कमान कभी रामविलास पासवान के बेहद करीबी रहे सूरजभान सिंह संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने का प्रभार भी दिया है।
रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में मचे घमासान के बीच उनके बेटे चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि चाचा पशुपति कुमार पारस की अगुवाई में पार्टी के 5 सांसदों ने चिराग के खिलाफ बगावत कर दी है। अध्यक्ष पद से हटाने पर दलील यह दी जा रही है कि वह तीन-तीन पदों पर एक साथ काबिज थे। बताया जा रहा है कि 20 जून तक पशुपति पारस को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाएगा।
दूसरी तरफ चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पटना में चिराग के समर्थकों ने पशुपति पारस और प्रिंस राज के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दिया है। फिलहाल पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष की कमान कभी रामविलास पासवान के बेहद करीबी रहे सूरजभान सिंह संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने का प्रभार भी दिया है।Chirag Paswan has been removed from the post of national president of Lok Janshakti Party (LJP) pic.twitter.com/LwWc6zyxRU
— ANI (@ANI) June 15, 2021
अन्य न्यूज़












