Kerala train fire: महाराष्ट्र एटीएस ने रत्नागिरी से संदिग्ध को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2023

महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते ने बुधवार को केरल में एक एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी की घटना के सिलसिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ा। इस घटना में तीन लोग मारे गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने दावा किया कि संदिग्ध ने अपराध में अपनी संलिप्तता को “कबूल” किया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय खुफिया और आतंकवाद रोधी दस्ते के कर्मियों का एक संयुक्त अभियान था, जिसने महाराष्ट्र के रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से शाहरुख सैफी के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध को पकड़ा था।

पुलिस ने कहा कि पिछले रविवार को अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में कुल नौ लोग झुलस गए थे जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। घटना के बाद एक महिला, पुरुष तथा एक बच्चा लापता हो गये थे जिनके शव रविवार देर रात रेल की पटरी पर मिले थे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट