मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 34 पहुँचा, विदेश यात्रा से लौटे लोगों को आब्जर्वेशन रखा गया

By दिनेश शुक्ल | Mar 28, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार 28 मार्च 2020, को स्वास्थ्य विभाग विभाग से जारी हेल्थ बुलटेन में प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस( कोविड-19) से संक्रमित पीड़ित लोगों की संख्या 34 बताई गई है। जारी बुलेटिन के अनुसार भोपाल में 03, ग्वालियर में 02, इंदौर में 16, जबलपुर में 08, शिवपुरी में 02 और उज्जैन में 03 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से 02 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक इंदौर और 01 उज्जैन का है। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन है पूरी तरह अस्तव्यस्त, भारत बेहतर कदम का है हकदार: प्रशांत किशोर

इंदौर में कोरोना संक्रमण के सबसे जायदा 16 मामले सामने आए हैं। जबकि जबलपुर में 08 मरीज संक्रमित मिले है। जो कि इंदौर से आधे है। वही राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक रेलवे गार्ड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 03 हो गई है। वही जबलपुर से आई खबर के अनुसार आइसोलेशन में रखे गए संभावित कोरोना पीडितों में से 06 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाहर से आने वाले यात्रीयों की संख्या 10,618 बताई गई है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की अपील- प्रवासी मजदूर कहीं न जाएं, हम भोजन-पानी का इंतजाम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति तथा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गरीब को आगामी तीन माह तक उचित मूल्य राशन नि:शुल्क मिले, चाहे वह उचित मूल्य उपभोक्ता हो अथवा नहीं। बाहर से आए मजदूरों, गरीबों के लिए भी खाद्यान्न की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लॉक डाउन के दौरान आमजन को कोई तकलीफ न हो, इसका पूरा ध्यान प्रशासन रखा जाए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार का साथ देने मैदान में उतरें ये सितारे....

बैठक में बताया गया कि ग्वालियर में कोरोना का एक मरीज पॉजिटिव था, जो आज ठीक हो गया है। इसी प्रकार, जबलपुर में भी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है, वहाँ कोरोना वायरस के 6 मरीज अब बिना ऑक्सीजन के सामान्य स्थिति में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर एवं जबलपुर में कोरोना मरीजों के ठीक हो जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बचाव एवं इलाज की पुख्ता व्यवस्था प्रदेश में है। इससे लड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस की टेस्टिंग अभी 1600 किट स्टॉक में हैं। यह आगामी  3 दिन में 10,000 किट्स हो जाएंगी। पुणे की एक कंपनी को एक लाख किट्स का ऑर्डर दिया गया है।

 इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने PM मोदी से कार्यबल बनाने को कहा

वर्तमान में टेस्टिंग के लिए लैब की क्षमता 280 है, जिसे शीघ्र बढ़ाया जाएगा। वही स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाने वाली पीपी किट्स वर्तमान में 1761 स्टॉक में है, जबकि  5000 किट्स की व्यवस्था की गई है। अगले एक सप्ताह तक 5000 किट्स रोज आती रहेगी। इलाज के लिए साढ़े सात लाख हाइड्रोक्लोरोक्विन टेबलेट स्टॉक में हैं जो अगले 3 दिन में 15 से 20 लाख हो जाएंगी। मुख्य सचिव ने बताया कि   कोरोना के इलाज के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में 110, इंदौर एमवाय अस्पताल में 120 बैड तैयार हैं। इसके अलावा, निजी चिकित्सालय में भोपाल के चिरायु में 750, अरविंदो हॉस्पीटल में 450 सहित 12 आईसीयू की व्यवस्था की गई है साथ ही आवश्यकता अनुसार कोरोना के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Odisha Landslide: लापता 12 ग्रामीणों की तलाश में जुटी Indian Navy, अत्याधुनिक उपकरणों से होगा रेस्क्यू

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन