MP में शक्की पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सूई धागे से सिला, अमानवीयता की सभी हदें पार

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आया है। पत्नी पर चरित्र शंका करने वाले हैवान पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिल दिया है। बताया रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध हैं। जानकारी मिली है कि महिला का पति झोलाछाप डॉक्टर है।

इसे भी पढ़ें:इंदौर मोब लीचिंग मामले पर प्रदेश के डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- पीएफआई और एसडीपीआई की कोई भूमिका नहीं

इस अमानवीय कृत्य के बावजूद महिला का पति प्रेम नजर आया है। थाने पहुंची महिला ने पति से दर्द मिलने के बाद भी पुलिस से ये कहा कि पति को सिर्फ डांटकर छोड़ देना। हालांकि पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर एएसपी अनिल सोनकर का कहना है कि मामला माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी का है। महिला 24 अगस्त को थाने आई थी। पति अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है। सोनकर ने बताया, इसके बाद मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपी पति को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक हुई संपन्न, मुख्यमंत्री ने दी नसीहत, कहा- स्वागत सत्कार से नेता बनाएं दूरी 

एएसपी ने आगे बताया कि पत्नी का कहना है, पति को माफ कर दिया जाए। पत्नी के अलावा बच्चे, बहू, बेटियां सभी उसे छोड़ने का कह रहे हैं। वरना बेवजह जग हंसाई होगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 322, 324, 506-B, 498-A के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US Supreme Court के फैसले से निर्यातकों को बड़ी राहत, Indian Goods पर अब सिर्फ 10% टैरिफ

T20 World Cup: पाकिस्तान का स्पिन चक्रव्यूह तोड़ने उतरेगी New Zealand, Super 8 की जंग शुरू

Trump टैरिफ रद्द, तो US डील में जल्दबाज़ी क्यों? खड़गे ने Modi सरकार की Foreign Policy पर उठाए सवाल

चीन को जिसका डर था, अमेरिका ने भारत के साथ वही कर दिया!