रोहित शर्मा बोले- मेरी नजर में हम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला का पांचवां और अंतिम टेस्ट कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण रद्द होने के बाद भले ही श्रृंखला के आधिकारिक नतीजे को लेकर अभी भ्रम बना हो लेकिन स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि उनकी नजर में भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें और उनके करीबी संपर्क माने गए मुख्य फिजियो नितिन पटेल, गेंदबाजी कोच भरत अरूण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर को पृथकवास पर भेजा गया। पटेल की गैरमौजूदगी में सहायक फिजियो योगेश परमार ने टीम की जिम्मेदारी संभाली लेकिन बाद में वह भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट को रद्द कर दिया गया। मैच जब रद्द हुआ तब भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक