प्रदेश ने नवंबर में वस्तु एवं सेवा कर के संग्रह में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ जीएसटी से 385.21 करोड़ रुपए जुटाए

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 01, 2021

 शिमला  आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में नवंबर, 2021 में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह में 17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और यह 385.21 करोड़ रुपए रहा है, जबकि नवंबर, 2020 में यह कर संग्रह 329.64 करोड़ रुपए रहा था।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश पुलिस राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित

उन्होंने कहा कि राज्य के वस्तु एवं सेवा कर में इस वित्तीय वर्ष में निरंतर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वस्तु एवं सेवा कर में यह सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करने के पीछे करदाताओं की निगरानी, क्षेत्रीय अधिकारियों के प्रदर्शन की निगरानी, विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से अपनी गतिविधियों का संचालन, ई-वे बिलों का भौतिक सत्यापन और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी मुख्य कारक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CM Vijay का बड़ा बयान: Independence Day पर बोले- Zero Corruption से ही मिलेगी असली Freedom

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले Babar Azam को चोट का डर, वॉर्म-अप से बाहर

PM Modi के Tiranga Pocket Square पर कांग्रेस का वार, Pawan Khera बोले, लगता है साहब ने उर्दू में...

वंदे मातरम का सोनिया गांधी ने किया अपमान? BJP ने उठाए सवाल, कांग्रेस की सफाई, Video