By Prabhasakshi News Desk | May 18, 2024
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उड़ीसा पहुंची। जहां पुरी लोकसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों से बात की।
लोगों ने कहा कि पुरी में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा विजयी होंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। राम मंदिर को लेकर लोगों ने कहा कि 500 साल बाद रामलला अपने घर में विराजमान हुए हैं। जिसको लेकर पूरा देश आज उत्साहित है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगले 10 सालों तक निश्चित रूप से बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के आम, पिछड़े, गरीब, महिला समेत सभी वर्गों के बारे में सोचती है। राज्य सरकार को लेकर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने की भी उम्मीद जताई है। उन्होंने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री का समर्थन किया। दूसरे कई मतदाताओं ने राज्य में नवीन पटनायक और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनने का भी दावा किया।