पेरिस टेनिस मास्टर्स में चार्डी ने मेदवेदेव को हराकर किया उलटफेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

पेरिस। फ्रांस के जेरेमी चार्डी ने मंगलवार को पेरिस टेनिस मास्टर्स के दूसरे दौर में दानिल मेदवेदेव को हराकर उलटफेर किया और उनकी लगातार सातवें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद तोड़ दी। वहीं साथी रूसी खिलाड़ी और गत चैम्पियन कारेन खाचानोव को भी जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ से हार मिली।

शानदार फॉर्म की बदौलत विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे मेदवेदेव ने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन अगले दो सेट गंवा बैठे। चार्डी ने 4-66-26-4 से जीत हासिल की और अब वह अंतिम 16 के मुकाबले में 15वें वरीय जान इस्नर और चिली के क्रिस्टियन गारिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बासेल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, लगातार 17वीं जीत दर्ज की

इससे पहले गत चैम्पियन खाचानोव पर दूसरे दौर में जान लेनार्ड स्ट्रफ ने 7-63-67-5 से जीत हासिल की। अब वह अंतिम 16 में जो विल्फ्रेंड सोंगा और इटली के 10वें वरीय माटियो बेरेटिनी के बीच होने वाले मैच के विजेता के सामने होंगे। छठे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फर्नांडो वर्डास्को को 6-16-3 से शिकस्त दी। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty