सुशांत सिंह राजपूत मामले में परिवार की चुप्पी पर उठे सवाल, क्या नहीं चाहते बेटे को इंसाफ मिले?

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह रातपूत की मौत के बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनको इंसाफ दिलाने की मुहिम चलाई जा रही हैं। सुशांत तो दुनिया से गये एक महीना हो गया हैं इस दौरान फैंस लगातार उन्हें इंसाफ दिलाने की बात करते हैं। सुशांत सिंह रातपूत को 14 जून को उनके बांद्रा वाले घर पर मृत पाया गया था। पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की है वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। पुलिस की इस थ्यौरी से उनके फैंस सहमत नहीं है फैंस चाहते हैं कि ये केस सीबीआई को दे दिया जाए ताकि सच्चाई का पता चल सकते। मुंबई पुलिस को लेकर का मानना है कि पुलिस  बॉलीवुड के कई सेलेब्स के दवाब में आकर काम कर रही हैं औऱ फैंस सुशांत की मौत की असल वहज जानना चाहते हैं।

परिवार की चुप्पी पर अब शेखर सुमन का बयान भी सामने आया हैं। उन्होंने ट्विटर पर लगतार सुशांत मामले पर कई ट्वीट किए। इस ट्वीट से साफ समझा जा सकता है कि शेखर सुमन के मन में कितनी उथल-पुथल मची हुई हैं। पहले ट्वीट में शेखर सुमन ने लिखा- जिन लोगों ने इस मुहिम में मेरी आवाज को मजबूत किया है उन्हें मेरा शुक्रिया। लेकिन अब मैं इस मामले में थोड़ा पीछे हट रहा हूं। परिवार बिल्कुल चुप है, ये बात मुझे कचोट रही है। मैं असहज महसूस कर रहा हूं। शांत रहना उनका हक है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए।

इस के बाद शेखर सुमन ने एक और ट्वीट किया और कहा- सुशांत मामले के जरिए पूरी दुनिया को हमारी एकजुटता देखने का मौका मिलेगा। सभी को पता चलेगा कि लगातार आवाज उठा कैसे एक सिस्टम को अंदर तक हिलाया गया और कैसे उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिली। शेखर के इस ट्वीट के बाद सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड करने लगे। सुशांत को इंसाफ दिलाने का अभियान चला रहे फैंस इस ट्वीट से काफी दुखी हुई। शेखर सुमन की पोस्ट पर वह तरह तरह के कमेंट कर रहे थे। इसी  बीच एक यूजर ने लिखा कि सुशांत को इंसाफ दिलाने मांग  करने वाला हमारा एक साथी और कम हो गया। इस पर शेखर सुमन ने एक और ट्वीट किया और लिखा-मैंने दोबारा सोचा और मुझे महसूस हुआ कि हम कई सारे लोगों की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते. मुझे ये लड़ाई लड़नी होगी। क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता, सुशांत पब्लिक फिगर थे और हम उनके लिए लड़ रहे हैं।


प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल