एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने नाबालिग युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद का गला भी काटा

By मयूर चौरसिया | Mar 10, 2021

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के सौंसर नगर में मंगलवार सुबह एक युवक ने एकतरफा प्रेम में नाबालिग 17 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में नागपुर रैफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिहोरा में 15 मार्च को किसान महापंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने पुलिस पर भी पथराव किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नागपुर रैफर कर दिया गया। बताया जाता है कि युवक नाबालिग युवती से एकतरफा प्रेम करता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार