योगी के कड़े कानून का लोगों को नहीं है डर, दहेज के लिए महिला को पीट-पीट कर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलहेड़ा गांव में एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रूमा के तौर पर की गयी है। यह मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति अचिन कुमार, ससुर चुहाड़ सिंह, ननद सोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुक्त कराई गईं 3 लड़कियां

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रूमा की शादी अचिन से हुई थी और तब से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता आ रहा था 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला