India-Bangladesh Friendship Pipeline का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत-बांग्लादेश संबंधों में नए अध्याय की हुई शुरूआत

By अंकित सिंह | Mar 18, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों के एक नए संस्करण की शुरुआत हुई है। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन सितंबर 2018 में शुरू की गई थी। इस पाइपलाइन से उत्तरी बांग्लादेश के विभिन्न जिलों को एक मिलियन मीट्रिक टन हाई स्पीट डिजल की आपूर्ति की जा सकेगी। पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के कुशल नेतृत्व में बांग्लादेश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रत्येक भारतीय को इस पर गर्व है और हम बांग्लादेश के विकास में योगदान देकर खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: 'अब पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि अल्लाह हमारे पास भी मोदी हो जाता', जब लोगों के बीच बोले CM Shivraj

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत बांग्लादेश को 1100 मेगावाट से अधिक बिजली की आपूर्ति कर रहा है। मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की पहली इकाई शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान किया गया था। अब जल्द ही दूसरी यूनिट शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि कितना शुभ संयोग है कि आज का यह उद्घाटन, बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म जयंती के एक दिन बाद हो रहा है। बंगबंधु के ‘शोनार बांग्ला’ विजन में पूरे क्षेत्र का मैत्रीपूर्ण विकास तथा समृद्धि शामिल था। यह संयुक्त प्रोजेक्ट उनके इस विज़न का उत्तम उदाहरण है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा