Poha For Children: बच्चों की डाइट में पोहा शामिल करने से शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे, दूर होगी कमजोरी

By अनन्या मिश्रा | Dec 23, 2023

शरीर के लिए पोहा फायदेमंद माना जाता है। सॉफ्ट होने के कारण इसे बच्चे आसानी से खा सकते हैं। वहीं यह पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ आसानी से पच भी जाता है। बता दें कि पोहा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और सोडियम आदि अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ बच्चे का पेट अच्छे से भर जाता है, बल्कि उनके शरीर को इससे ताकत भी मिलती है। पोहा के सेवन से बच्चे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: स्टील के पैन को आसानी से बना सकते हैं नॉन स्टिक, बस फॉलो करें ये सिंपल हैक्स, नहीं चिपकेगा खाना

दूर होगी शारीरिक कमजोरी

पोहा के सेवन से बच्चों के शरीर की कमजोरी दूर होती है और उन्हें ताकत मिलती है। पोहा आयरन से भरपूर होता है। जो बच्चों को एनीमिया जैसी बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है। साथ ही यह बच्चों के शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी मेंटेन करता है।

पाचन-तंत्र के लिए लाभकारी

पोहा बच्चों के पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में सहायक होता है। पोहा में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने के साथ मल को मुलायम बनाता है। साथ ही यह आसानी से पच जाता है और बच्चों के पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। बता दें कि पोहा के सेवन से बच्चों का पेट हल्का रहता है।

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है पोहा

पोहा के सेवन से न सिर्फ बच्चों के शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि शरीर की थकावट भी दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर को एनर्जी देता है और बच्चे को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

ग्लूटन फ्री

अगर आप भी अपने बच्चे को ग्लूटन फ्री फूड खिलाना चाहती हैं, तो आपको बच्चों की डाइट में पोहा जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें ग्लूटन की काफी कम मात्रा पायी जाती है। जिसके कारण बच्चों को फूड एलर्जी होने की संभावना काफी कम होती है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

बच्चों के लिए पोहा सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ यह उनका बीमारियों से भी बचाव करता है। पोहा बनाने के लिए आस इसमें कई तरह की हरी सब्जियों को भी एड कर सकती हैं। इससे बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह की बीमारियों से उनका बचाव होता है।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा