आयकर विभाग ने सोनू सूद के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाया, कई परिसरों पर छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

मुंबई। आयकर विभाग ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और शुक्रवार को मुंबई में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विभाग ने बुधवार को 48 वर्षीय अभिनेता और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जो जारी है। उन्होंने बताया कि तलाशी का दायरा मुंबई में अन्य स्थानों तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई और लखनऊ में कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें: एग्जाम सेंटर में शार्ट्स पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, पर्दा लपेट कर देना पड़ा परीक्षा; जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि सूद आम आदमी पार्टी की सरकार के ‘देश का मेंटॅर’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर होंगे, जिसके तहत छात्रों को अपने करियर के विकल्प के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि भारत के उन लाखों परिवारों की प्रार्थनाएं सूद के साथ हैं, जिन्हें मुश्किल समय में उनका साथ मिला।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत