राष्ट्रपति कोविंद ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

President Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों में हिमाचल प्रदेश के लोगों के योगदान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह देश की सेवा करने वाले ‘‘ राज्य के बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं।’’

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों में हिमाचल प्रदेश के लोगों के योगदान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह देश की सेवा करने वाले ‘‘ राज्य के बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा परमवीर चक्र पाने वाले राज्य के पहले जवान थे। राष्ट्रपति ने यह बात हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में कही।

इसे भी पढ़ें: एग्जाम सेंटर में शार्ट्स पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, पर्दा लपेट कर देना पड़ा परीक्षा; जानें पूरा मामला

यह स्वर्ण जयंती 25 जनवरी 2021 को थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तब यह विशेष सत्र स्थगित कर दिया गया था। राज्य में पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती का जश्न मनाया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि हिमचाल प्रदेश के अभी करीब 1.20 लाख जवान देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ रक्षा बल का प्रमुख होने के नाते, मैं देश की सेवा करने वाले, हिमाचल प्रदेश के बहादुर सैनिकों को सलाम करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़