फॉलोवर्स बढ़ाने की चाहत में नीचता पर उतारू हुआ पति, अपनी ही पत्नी का नहाते हुए वीडियो किया शेयर, मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2022

दिल्ली। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने का लोगों में इतना जुनून होता जा रहा है जिसके कारण वह कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर रील के नाम पर कुछ लोगों ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर रखी हैं। इस मामले में केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने की एक व्यक्ति को ऐसी सनक सवार हुई कि उसने नीचता की हारी हदें पार कर दी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक जिस महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है वह 26 साल की है। महिला ने अपने 28 साल के पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है और सर्कस में काम करता है। पत्नी ने बताया कि कुछ दिनों के लिए जब वह अपनी मां के घर पर रहने के लिए आयी थी तब उसके पति का वीडियो कॉल आया था। इस दौरान महिला अपने पति से बाथरूम में फोन रखकर बात करने लगी। पत्नी ने बताया कि मैं नहा रही थी तभी उन्होंने वीडियो कॉल पर नहाते हुए मेरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अपने ही पति पर कोई कैसे शक कर सकता हैं। इस लिए मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वीडियो लोगों तक पहुंचने लगा और मेरे पास रिश्तेदारों के कॉल आने लगे। तब मुझे पता चला कि ये क्या हो गया। ये कौन से वीडियो की बात कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी