कृषि बिल के विरोध के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 50 रुपये प्रति कुंटल बढ़ाकर 1,975 रुपये प्रति कुंटल कर दिया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) की व्यवस्था बनी रहेगी, सरकारी खरीद होती रहेगी और इसके साथ किसान जहां चाहें अपने उत्पाद बेच सकेंगे।’’ कृषि मंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब रविवार को संसद में पारित कृषि संबंधी दो विधेयकों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और देश के कुछ अन्य स्थानों पर किसान समूत विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद ने रविवार को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मांग, MSP पर खरीद को लेकर किसानों की आशंकाएं दूर करे सरकार

तोमर ने कहा कि सीसीईए ने छह रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि करने को मंजूरी प्रदान की है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 50 रुपये प्रति कुंटल बढ़ाकर 1,975 रुपये प्रति कुंटल कर दिया गया है। कांग्रेस के कुछ सदस्य इस पर कृषि मंत्री से स्पष्टीकरण चाह रहे थे लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी अनुमति नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Case: भोपाल कोर्ट ने पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सुनवाई के दौरान भाई मेजर हर्षित समेत परिजन भी अदालत पहुंचे

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Release | दो प्रेग्नेंट प्रेमिकाओं के बीच फंसे वरुण धवन, 5 जून को मचेगा सिनेमाघरों में धमाल

Venkatesh Iyer को ड्रॉप मत करना, IPL Final से पहले Virender Sehwag ने RCB को दिया गुरुमंत्र

एहसान फरामोश निकला ताइवान! पहले ली मदद, फिर दिया भारत को धोखा