लैपटॉप की कम स्पीड से परेशान हैं, तो फटाफट बढ़ाएं उसकी स्पीड

By विंध्यवासिनी सिंह | Dec 01, 2021

आजकल के मॉडर्न दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, कोई ऐसा घर होगा जिसके पास उसका पर्सनल कंप्यूटर नहीं होगा। हालांकि जैसे-जैसे चीजें मॉडर्न हो रही हैं, वैसे-वैसे लोग पीसी के जगह पर लैपटॉप को वरीयता दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बोट ने लॉन्च की जीपीएस से लैस सस्ती स्मार्टवॉच, कीमत ₹3000 से भी कम

कम टैब का इस्तेमाल

लैपटॉप पर काम करते हुए बहुत सारे लोग कई टैब ओपन कर लेते हैं जिससे अननेसेसरी दबाव आपके लैपटॉप पर पड़ता है और नतीजा यह होता है कि आपके लैपटॉप की स्पीड कम हो जाती है। ज्यादा टैब खुलता है तो इसका सीधा सीधा असर आपके लैपटॉप में मौजूद प्रोसेसर और रैम पड़ता है और यही वजह है कि वह धीरे-धीरे काम करता है। ऐसे में आपको जिस टैब की आवश्यकता नहीं है उन्हें बंद कर दें और तीन से चार टैब में ही काम करने की कोशिश करें। 

रीसायकल बिन को खाली रखें

कई बार हम अपने लैपटॉप के लैपटॉप से कुछ फंक्शन, फाइल, फोल्डर को डिलीट कर देते हैं जो कि रीसायकल बिन में जाकर इकट्ठा होते रहते हैं। ऐसे में बेवजह की डिलीट हुई फाइल फोल्डर रीसायकल में जाकर आपके कंप्यूटर के स्पीड को कम करते हैं। ऐसे में समय-समय पर आपको अपने रीसायकल बिन फोल्डर को भी खाली करते रहना चाहिए, इससे आपका कंप्यूटर अच्छी स्पीड से चलेगा।

इसे भी पढ़ें: पुराना फोन बेचने से पहले कर दें 'फैक्ट्री रिसेट' बच जाएंगे नुकसान से!

C ड्राइव को भी रखें क्लीन

आपके कंप्यूटर में मौजूद सी ड्राइव आपके हार्ड डिस्क का एक हिस्सा होता है, ऐसे में अगर आप गैर जरूरी चीजें सी ड्राइव में सेव करते हैं, आपके कंप्यूटर पर इसका सीधा असर पड़ेगा ऐसे में सी ड्राइव में बेहद महत्वपूर्ण डेटा को ही सेव करें बाकी अनावश्यक चीजों को सी ड्राइव से हटा दें। 

ये हैं वो उपाय जिन्हे आजमाकर आप अपने लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?

Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल