रघुराम राजन बोले- महंगाई को काबू में लाने के लिये नीतिगत दर में वृद्धि ‘राष्ट्र विरोधी कदम’ नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बैंक को महंगाई को काबू में लाने के लिये नीतिगत दर बढ़ाने की जरूरत होगी और इस वृद्धि को राजनेताओं तथा नौकरशाहों को ‘राष्ट्र-विरोधी’ कदम के रूप में नहीं लेना चाहिए। बेबाक राय रखने के लिये चर्चित राजन के अनुसार यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ‘मुद्रास्फीति के खिलाफ अभियान’ कभी समाप्त नहीं होता। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘लिंक्ड इन’ पर लिखा है, ‘‘भारत में मुद्रास्फीति बढ़ रही है। एक समय पर आरबीआई को दुनिया के अन्य देशों की तरह नीतिगत दर बढ़ानी पड़ेगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारतीय मूल के लोग अगले 25 साल में भारत की प्रगति का हिस्सा बनेंः सीतारमण

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से खुदरा महंगाई मार्च में 17 महीने के उच्चस्तर 6.95 प्रतिशत पर पहुंच गयी। यह आरबीआई के संतोषजनक स्तर से ऊपर है। वहीं कच्चे तेल और जिंसों के दाम में तेजी से थोक महंगाई दर मार्च महीने में चार महीने के उच्चस्तर 14.55 प्रतिशत पर पहुंच गयी। फिलहाल शिकॉगो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर राजन ने कहा, ‘‘राजनेताओं और नौकरशाहों को यह समझना होगा कि नीतिगत दर में वृद्धि कोई राष्ट्र विरोधी कदम नहीं है, जिससे विदेशी निवेशकों को लाभ हो। बल्कि यह आर्थिक स्थिरता के लिये उठाया गया कदम है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ देश को ही होता है।’’ 

प्रमुख खबरें

ISRO के दिग्गजों ने संभाली कमान, Surat में बन रहा देश का पहला Private Liquid Rocket

गिरते Rupee को बचाने के लिए RBI का बड़ा एक्शन, Banks की Forex Position पर लगाई सख्त लिमिट

देश में रसोई गैस की किल्लत, Indian Oil ने Iran से खरीदा LPG का बड़ा कंसाइनमेंट

Cristiano Ronaldo के बिना बेदम दिखी Portugal Team, Mexico के खिलाफ नहीं कर सकी एक भी गोल