IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में हार पर छलका रोहित शर्मा का दर्द, बोले- हम बहादुर नहीं थे, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमने दिया

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 9 विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला ढाई दिन से भी कम समय में खत्म हो गया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के स्पिनर्स भी जादू नहीं चला सके। इन सब के बीच कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान आया है। रोहित शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि हम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का बहादुरी से सामना नहीं कर सके। हमने उन्हें जमने दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब आपको चैलेंजिंग पिच मिलती हैं तो वहां बहादुरी दिखाने की जरूरत होती है। हमने उनके गेंदबाजों को खुद पर हावी होने दिया। हालांकि उनके गेंदबाजों से क्रेडिट नहीं ले रहा है। खासकर नाथन लियोन ने हमारे परीक्षा ली है और अच्छी जगह पर गेंद को टप्पा कराया। 

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS: खुद के बिछाए जाल में फंसी टीम इंडिया, इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के ये रहे बड़े कारण

रोहित ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो पिच को लेकर बहुत ज्यादा बात हो रही है।जब हम भारत में खेलते हैं तो ध्यान केवल पिच पर होता है।मुझे नहीं लगता कि यह आवश्यक है। भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पूर्व क्रिकेटरों ने इस तरह की पिचों पर खेला हैं। इस तरह की पिचों पर हम खेलना चाहते हैं। यह हमारी ताकत है। इसलिए जब आप घर मेंखेल रहे हों तो आप हमेशा अपनी ताकत से खेलते हैं और इस बात की चिंता नहीं करते कि लोग किस बारे में बात कर रहे हैं। रोहित ने कहा कि हमारी ताकत स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी की गहराई है। जब हम विदेश यात्रा करते हैं तो अन्य टीमें अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाती है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत