IND vs ENG: इन खिलाड़ियों ने जड़ी इंट्रा-स्क्वाड मैच में फिफ्टी, शार्दुल ठाकुर की बेहतरीन गेंदबाजी

By Kusum | Jun 14, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया बेकेनहैम में 4 दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है। इस मैच में पहले दिन यानी 13 जून को भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में दम दिखाया जबकि शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी में चमके। भारत 20 जून से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने में लगा है।

 वहीं केएल राहुल ने इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शतक लगाया था और 116 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। राहुल ने आईपीएल 2025 के अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए ये दौरे की बेहतरीन शुरुआत है जिन्हें रोहित शर्मा के बाद टीम की कमान मिली है। गिल का भारतके बाहर टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड में भी उन्होंने अब तक 3 टेस्ट मैच में सिर्फ 88 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 28 रन है। गिल के पास इस सीरीज में इंग्लैंड में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।   

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है