Independence Day: लाल किले पर देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह, तो ऐसे ऐसे खरीदें टिकट...

By रितिका कमठान | Aug 14, 2023

भारत हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन को हासिल करने के लिए देश के कई वीर सपूतों और वीरांगनाओं ने अपनी जान की बाजी लगाई थी। लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी जा जश्न हर वर्ष लाल किले पर मनाया जाता है, जब आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है। इस वर्ष दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाएगा।

पीएम फहराएंगे ध्वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विरासत भवन से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करते हुए पारंपरिक भाषण देंगे। यदि आप इन भव्य समारोह को देखने की योजना बना रहे हैं, तो आप अपने टिकट बुक करने के लिए aamantran.mod.gov.in पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर टिकट किस तरह से बुक करना है वो भी बताते है।

स्वतंत्रता दिवस 2023 के लिए टिकट कैसे बुक करें?

- स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर अपने ब्राउज़र पर एक नए टैब में खोलें।

- इसके बाद वेबसाइट पर नाम, संपर्क नंबर और आवश्यक टिकटों की संख्या सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें।

- सत्यापन के लिए दस्तावेज़ अपलोड करें (ध्यान रखें कि अपने सत्यापन आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि पर लिखा सटीक पता दर्ज करना सुनिश्चित करें)

- टिकट श्रेणी का चयन करें और अपना पास बुक करने के लिए भुगतान पूरा करें।

- ई-टिकट डाउनलोड करें और कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर एक प्रिंटआउट प्रस्तुत करें।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय के तहत वेबसाइट दो भाषाओं में उपलब्ध है जो कि अंग्रेजी और हिंदी है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार