74वां स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली पुलिस के 35 कर्मी पुलिस पदकों से सम्मानित, 4 महिलाकर्मी भी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक सूची के अनुसार उसके 35 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जिनमें चार महिला कर्मी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 16 कर्मियों को पुलिस का वीरता पदक, तीन कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 16 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान किया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनीषी चंद्रा, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गोविंद शर्मा और निरीक्षकों विनय कुमार, संजय गुप्ता, राजेश कुमार, कैलाश सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र कुमार, रवींद्र जोशी एवं विनोद कुमार बडोला पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किए गए कर्मियों में शामिल हैं। उप-निरीक्षकों बाने सिंह, देवेंद्र सिंह एवं अजयबीर सिंह और सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) शिव मंगल यादव, निसार अहमद शाएक और परवेश राठी को भी इस पदक से सम्मानित किया गया निरीक्षक मोहन चंद शर्मा को मरणोपरान्त पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया। 

इसे भी पढ़ें: J&K में साहस दिखाने वाले थलसेना के 3 और वायुसेना के एक कर्मी को शौर्य चक्र 

इसके अलावा विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) राजेश खुराना और एएसआई महेश सिंह यादव एवं भूपेंद्र सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची के अनुसार डीसीपी अमित रॉय, अनिल कुमार लाल एवं मोहम्मद इरशाद हैदर और एसीपी निर्मला देवी, कैलाश चंद्र, राजेश गौड़ एवं चंद्रकांता को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक से नवाजा गया। इनके अलावा, निरीक्षकों राकेश कुमार मलिक, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, उप-निरीक्षक मंजू चौहान, एएसआई राकेश कुमार शर्मा और हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार भी उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

हवा में धधका Turkish Airlines का इंजन, 236 यात्रियों की अटकी सांसें, Kolkata में हुई Emergency Landing

INDIA Alliance का अलोकतांत्रिक रवैया? BJP का आरोप- PM Modi पर हमला कर सकते थे विपक्षी सांसद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नीतियों से अब गांव के बच्चों को अब मिलेगी कॉन्वेंट स्तर की विश्वस्तरीय शिक्षा: सिंधिया

Yumnam Khemchand Singh बने Manipur के नए मुख्यमंत्री, Governor ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ