J&K में साहस दिखाने वाले थलसेना के 3 और वायुसेना के एक कर्मी को शौर्य चक्र

Shaurya Chakra

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए थलसेना को तीन शौर्य चक्र मिले हैं। इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विशाख नायर को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा कर्मियों के लिए शौर्य चक्र सहित विभिन्न वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इस बार चार रक्षा कर्मियों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए थलसेना को तीन शौर्य चक्र मिले हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीन को परोक्ष संदेश देते हुए बोले राजनाथ सिंह, अगर दुश्मन हम पर हमला करेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे 

इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विशाख नायर को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। थलसेना के ले. कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। सेना के 31 जवानों को सेना (वीरता) पदक से सम्मानित किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़