भारत-न्यूजीलैंड फाइनल WTC की सभी श्रृंखलाओं में सबसे अधिक देखा गया मुकाबला: ICC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि साउथम्पटन में पिछले महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की सभी श्रृंखलाओं में सबसे अधिक देखा गया मुकाबला था। आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार यह टेस्ट मैच 18 से 23 जून के बीच खेला गया और 89 क्षेत्रों में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने वालों की कुल संख्या 13 करोड़ छह लाख तक पहुंची। भारत से इस मुकाबले को सबसे अधिक दर्शक मिले। स्टार स्पोर्ट्स और राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर इस मुकाबले को कुल संख्या के 94.6 प्रतिशत दर्शकों ने देखा। न्यूजीलैंड ने फाइनल को रिजर्व दिन में आठ विकेट से जीता था। वैश्विक स्तर पर तैयार अंग्रेजी फीड के अलावा स्टार स्पोर्ट्स ने स्थानीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी प्रसारण किया था। न्यूजीलैंड की कम जनसंख्या के बावजूद वहां से दर्शकों के आंकड़े प्रभावशाली रहे।

इसे भी पढ़ें: भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

आईसीसी पेज पर 36 करोड़ 80 लाख मिनट तक दर्शकों ने वीडियो देखे। रिजर्व दिन के खेल ने आईसीसी के फेसबुक पेज पर एक दिन में सर्वाधिक दर्शकों का रिकॉर्ड बनाया। चौबीस घंटे के दौरान छह करोड़ 57 लाख लोगों ने वीडियो देखे। पिछला रिकॉर्ड आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप 2020के फाइनल के नाम था जिसे छह करोड़ 43 लाख दर्शकों ने देखा था। इंस्टाग्राम पर फाइनल को सात करोड़ दर्शक मिले। आईसीसी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा ट्विटर और यूट्यूब पर आईसीसी के चैनल पर दर्शकों ने कुल आंकड़े को 51 करोड़ 50 लाख दर्शक तक पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?

सार्वजनिक परीक्षाओं के Bill पर राष्ट्रपति की मंजूरी, राज्यों में बनेंगी विशेष अदालतें

UCO Bank ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की अदालत ने तीन को दोषी ठहराया

CM Rekha Gupta ने Delhi Lakshmi Yojana Portal किया लॉन्च, महिलाओं को अब मिलेंगे 2500 हर महीने