पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी की बदौलत भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

लिंकन। फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को पांच विकेट से हराया। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के साव ने 35 गेंद में 48 रन बनाये। भारत की टी20 टीम में धवन की जगह आये विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाये। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।

जीत के लिये 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत ए के लिये मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिले। भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को नौ गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिये रचिन रविंद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाये। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को बताया पावर हाउस

भारत ए की शुरूआत तेज रही जब साव और मयंक अग्रवाल ने अपने मनचाहे अंदाज में रन बनाये। भारत का पहला विकेट 79 रन के स्कोर पर गिरा जब जिम्मी नीशाम ने साव को पवेलियन भेजा। साव ने अभ्यास मैच में 100 गेंद में 150 रन बनाये थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े। कप्तान शुभमान गिल 30 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके जड़े। मुंबई के सूर्यकुमार ने भी तीन चौके और दो छक्के लगाये। विजय शंकर ने 20 और कृणाल पंड्या ने 13 रन की पारी खेली। दूसरा और तीसरा मैच क्राइस्टचर्च में शुक्रवार और शनिवार को खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Infosys Job Opportunities | इंफोसिस का बड़ा ऐलान! CEO Salil Parekh बोले- AI के कारण नहीं होगी कोई छंटनी, 20,000 फ्रेशर्स की होगी भर्ती

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती व्रत से मिलती है शत्रुओं पर विजय

सावधान! AI बना डिजिटल डकैत! अहमदाबाद में Google Gemini AI का उपयोग कर आधार बायोमेट्रिक्स में सेंध, चार गिरफ्तार

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत