महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थानांतरण का मुद्दा संसद सत्र में उठाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन : Jairam Ramesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि संसद परिसर में महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और कुछ अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाने से जुड़े मुद्दे को ‘इंडिया’ गठबंधन संसद के आगामी सत्र के दौरान उठाएगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए यह जानकारी दी। संसद सत्र आगामी 24 जून से आरंभ हो रहा है। 18वीं लोकसभा की यह पहली बैठक होगी। 

इस पर रमेश ने कहा, ‘‘आप शत प्रतिशत सही हैं। जब संसद जल्द ही दोबारा बैठेगी तो ‘इंडिया’ को इसे (मुद्दे को) उठाने पर पर विचार करना चाहिए और वह ऐसा करेगा भी। यहां तक ​​कि ‘एनडीए’ गठबंधन (राजग) के भी कई सांसदों ने मुझसे इस बारे में बात की है।’’ 

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जी7 शिखर सम्मेलन में उपस्थिति को लेकर पोस्ट किया, ‘‘इटली में जी7 संवाद कार्यक्रम में अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, भारत, जॉर्डन, केन्या, मॉरिटानिया, ट्यूनीशिया, तुर्किये, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात और वेटिकन सिटी को आमंत्रित किया गया था।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘केवल भारत के ‘एक तिहाई प्रधानमंत्री’ ही यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया और उनके उदास और हताश समर्थक दिखा रहे हैं कि वह आकर्षण के केंद्रबिंदु थे।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा