India-Arab संबंधों को मिलेगी नई दिशा, विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए Delhi पहुंचे Oman के FM

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2026

ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी दूसरे भारत-अरब विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अल-बुसैदी की यात्रा दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करेगी। एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक के लिए दिल्ली में ओमान सल्तनत के विदेश मंत्री महामहिम बदर अलबुसैदी का हार्दिक स्वागत है। उनकी यात्रा से भारत और ओमान के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। भारत दूसरे भारत-अरब विदेश मंत्रियों के सम्मेलन (आईएएफएमएम) की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अरब लीग के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव भी दूसरे भारत-अरब विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जैसे ही ईरान ने ट्रंप को घेरा, 22 अरब देशों के विदेश मंत्री दौड़ पड़े

यह पहली भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक है जिसकी मेजबानी भारत नई दिल्ली में कर रहा है और इसमें सभी 22 अरब देशों के विदेश मंत्री, अन्य मंत्री, राज्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अरब लीग भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि इस बैठक से पहले 30 जनवरी 2026 को चौथी भारत-अरब वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal Politics में भूचाल, ममता बनर्जी के 23 सांसद छोड़ सकते हैं पार्टी का साथ

Shilpa Shinde के कबूलनामे से TV Industry में भूचाल, झूठे आरोप पर अशोक पंडित ने लगाई फटकार

हिम्मत कैसे हुई? Gilgit-Baltistan में General Elections कराने जा रहे Pakistan को India ने लगाई करारी फटकार, MEA ने कहा- कब्जाए क्षेत्र तुरंत खाली करे पाक

TMC में सियासी भूचाल, Mamata Banerjee के करीबी Firhad Hakim ने Kolkata मेयर पद छोड़ा।