हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वृद्धि के लिए सहायक होगा भारत, आसियान सहयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2018

नयी दिल्ली। भारत ने आज कहा कि समुद्री क्षेत्र में आसियान देशों के साथ उसका सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वृद्धि एवं विकास के लिए मददगार होगा। समुद्री अर्थव्यवस्था पर दूसरी आसियान - भारत कार्यशाला को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने कहा कि भारत और आसियान देशों जैसी सभ्यता की समृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण है कि समुद्री क्षेत्र में अखंडता और सुरक्षा के लिए सहयोग मजबूत किया जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच्चाई है जिसके कारण हमारे प्रधानमंत्री को समुद्री क्षेत्र में आसियान - भारत सहयोग की महत्ता को रेखांकित करना पड़ा क्योंकि हमारा मानना है कि भारत - प्रशांत क्षेत्र की वृद्धि और विकास के लिए यह अहम कारक है।’

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey