दूसरे दिन का खेल समाप्त, जीत से चार कदम दूर भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

कोलकाता। भारत ने बांग्लादेश के 106 रन के जवाब में दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 347 रन बनाकर समाप्त घोषित की। भारत को इस तरह से पहली पारी में 241 रन की बढ़त मिली है।  दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं . मुशफिकुर रहीम अभी भी मैदान पर अर्धशतक लगाने के बाद डटे हुए हैं. बांग्लादेश अभी भी भारत से 89 रन पीछे है.

भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 136 रन बनाये। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 55 और अंजिक्य रहाणे ने 51 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से इबादत हुसैन और अल अमीन हुसैन ने तीन . तीन विकेट लिये।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter