आयरलैंड को हराकर स्नूकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

दोहा। दिग्गज पंकज आडवाणी और लक्ष्मण रावत के नेतृत्व में भारत ने आईबीएसएफ स्नूकर विश्व कप में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सोमवार को यहां आयरलैंड को 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। गत चैम्पियन भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में एक समय 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन 21 बार के विश्व चैम्पियन आडवाणी ने नेतृत्व में टीम ने शानदार वापसी की। फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में कतर को 3-1 से हराया।

इसे भी पढ़ें: वीनस को हराने के बाद 15 वर्षीय गौफ ने कहा, मेरा लक्ष्य विंबलडन जीतना

शुरूआती दोनों एकल मुकाबले को गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने युगल मुकाबले को जीतकर वापसी की। पंकज ने इसके बाद आयरलैंड के अनुभवी ब्रेंडन ओ डोनोगह्यू को हराकर स्कोर 2-2 कर दिया। अंतिम मैच में भारत को जीत दिलाने का दारोमदार लक्ष्मण पर था जो एक समय 30 अंक से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने 41 का ब्रेक बनाकर वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

इसे भी पढ़ें: आलोचकों से नाखुश होकर बोले आमिर और मलिक, अपशब्दों का नहीं कीजिए इस्तेमाल

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी