भारत-डेनमार्क बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने इंवेस्टमेंट पर दिया जोर, कहा- निवेश नहीं करने वाले मौका चूक जाएंगे

By अभिनय आकाश | May 03, 2022

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के दूसरे दिन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने उनकी अगवानी की। जिसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के साथ ही समझौते ज्ञापन का आदान प्रदान करते नजर आए। बाद में पीएम मोदी ने व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया। बता दें कि रात का डिनर पीएम मोदी क्वीन मार्गेथ के साथ करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2022 का फाइनल मैच, अहमदाबाद और कोलकाता में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

कोपेनहेगन में भारत-डेनमार्क बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरित प्रौद्योगिकी में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। कोल्ड चेन, शिपिंग और पोर्ट जैसी चीजें भी अवसर प्रदान करती हैं। भारत अगली पीढ़ी के इंफ्रा के लिए पीएम-गति शक्ति पर काम कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर फोमो या 'फियर ऑफ मिसिंग आउट' शब्द का प्रचलन बढ़ रहा है। भारत के रिफॉर्म और निवेश के अवसरों को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि जो लोग हमारे देश में निवेश नहीं करते हैं वे निश्चित रूप से चूक जाएंगे। पीएम मोदी के फोमो बयान पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सनमैंने हमेशा सोचा था कि फोमो शुक्रवार नाइट या पार्टियों के बारे में था, लेकिन मैंने जाना कि यह भारत के बारे में है। 

इसे भी पढ़ें: भारत और डेनमार्क के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले- हमारे संबंधों में आई निकटता

प्रधानमंत्री फ्रेडेरिक्सेन ने मारियनबोर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। फ्रेडेरिक्सेन ने मोदी को अपने आधिकारिक आवास का भ्रमण कराया और वह पेंटिंग भी दिखाई, जो मोदी ने उनकी पिछली भारत यात्रा पर उन्हें उपहार में दी थी। यह ओडिशा का एक पट्टचित्र है। यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली डेनमार्क यात्रा है। इसके अलावा पीएम मोदी और डेनमार्क की पीएम मेट फ्रेडरिकसेन के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। जिसमें दोनों पक्षों ने ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप में प्रगति की समीक्षा की। 

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म